20.2 C
Dehradun, IN
October 12, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन मे जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतो मे उप प्रधानो की चुनाव प्रकिया की जारी, 15 जुलाई को होगे चुनाव 

Under the directives of the State Election Commission, the District Magistrate has initiated the election process for Up-Pradhans (Deputy Heads) in Gram Panchayats; the elections will be held on July 15.
रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त 11 विकासखण्डों की समस्त संगठित ग्राम पंचायतों के उप प्रधानों का सामान्य निर्वाचन समय सारणी निर्धारित की गयी है। दिनॉंक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वान्ह् 10ः00 बजे से पूर्वान्ह् 11ः00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा किया जायेगा, पूर्वान्ह् 11ः00 बजे से पूर्वान्ह् 12ः00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जॉच की जायेगी। दोपहर 12ः00 बजे से अपरान्ह् 12ः30 बजे तक नाम वापसी होगी। अपरान्ह् 12ः30 बजे से अपरान्ह् 01ः00 बजे तक निर्वाचन चिन्ह् का आवंटन किया जायेगा, अपरान्ह् 01ः30 बजे से अपरान्ह् 03ः30 बजे तक मतदान किया जायेगा एवं अपरान्ह् 04ः00 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।
उन्होंने बताया कि उप प्रधान के पद के लिए नाम निर्देशन पत्रों को प्रस्तुत किया जाना, नाम निर्देशन पत्रों की जॉच, नाम वापसी, निर्वाचन चिन्ह् आवंटन, मतदान तथा मतगणना का कार्य एवं परिणाम की घोषणा सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कराई जायेगी। उत्तर प्रदेश पंचायतराज नियमावली, 1994 के नियम 117(1) में दी गयी व्यवस्था के अनुसार एवं आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उप प्रधान के सामान्य निर्वाचन के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान के लिए विनिर्दिष्ट दिनांक को ग्राम पंचायत में बैठक बुलाई जायेगी। नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर दिनॉंक 08 जुलाई, 2026 से दिनॉंक 14 जुलाई, 2026 को पूर्वान्ह् 10ः00 बजे से 05ः00 बजे तक तथा तदोपरान्त दिनॉंक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वान्ह् 08ः00 बजे से 09ः30 बजे तक सम्बन्धित ग्राम पंचायत में की जायेगी।

Related posts

विशेष बीटीसी बैच 2014 के शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित

Primetimes Newz

नवनिर्वाचित मेयर शैलेन्द्र रावत और पार्षदों ने ली शपथ

Primetimes Newz

सड़क सुरक्षा माह के तहत गोपेश्वर जिला मुख्यालय में छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Primetimes Newz

Leave a Comment