18.8 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कोतवाली रानीखेत व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर को 2.35 लाख कीमत की 7.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा

A joint team from the Ranikhet Kotwali and the SOG apprehended a drug smuggler during a check, seizing 7.86 grams of illicit smack valued at ₹2.35 lakh.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

रानीखेत (अल्मोड़ा) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है। जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में कोतवाली रानीखेत पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा जनाड़ु मोड़ से आगे लगभग 100 मीटर द्वारसों रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 01 युवक रविन्द्र बिष्ट के कब्जे से 7.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में FIR NO -17/2026 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त
रविन्द्र बिष्ट उम्र-30 वर्ष पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम स्यूना, ज्योली जनपद- अल्मोड़ा है।

आपराधिक इतिहास मे
FIR NO – 19/25 धारा- 21/60/8 NDPS कोतवाली अल्मोड़ा मे पंजीकृत है।

बरामदगी-मे 7.86 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी
कीमत- 2,35,800/- रुपये है।

पुलिस टीम मे
1. अपर उ0नि0 कैलाश चन्द्र, कोतवाली रानीखेत
2- हे0कानि0 मनोज तिवारी कोतवाली रानीखेत
3. कानि0 राकेश खेतवाल एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 चन्दन नेगी एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा शामिल है।

Related posts

टीचर ऑफ़ द ईयर अवार्ड वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया छठा देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव

Primetimes Newz

ॐ कल्याणम द्वारा “यंग तपस्वी” कार्यक्रम आयोजित, बच्चों और युवाओं के समग्र कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक और दूरदर्शी पहल

Primetimes Newz

नई आबकारी नीति 2025 – निवेश, रोजगार और राजस्व के नए आयाम

Primetimes Newz

Leave a Comment