25.7 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

हरेला पर्व पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपfण कार्यक्रम आयोजित

Tree plantation program organized under the 'One Tree in Mother's Name' campaign on the occasion of the Harela festival.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। आगामी हरेला पर्व के अवसर पर अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक शाखा ईकूखेत द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय चनोली में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक जगदीश करगेती, बैंक सहायक मोहन सिंह, बैंक सखी भावना देवी, प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक हितेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश राम, सामाजिक कार्यकर्ता मंगल सिंह, बिशन सिंह, आशा नंद, समाजसेवी सुनील टम्टा, राजेन्द्र प्रसाद, सुनील ध्यानी, ग्राम प्रधान अरविन्द सिंह, राजेश शर्मा एवं हिम्मत सिंह सहित अनेक लोगो ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लिया।
वही वन विभाग की ओर से विजय अनुभाग अधिकारी, ओपिन बीट अधिकारी तथा सहायक बीट अधिकारी पूरन नेगी आदि ने बृक्षारोपड़ कर पौधौ की देखभाल करने को कहा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण ही जीवन है। वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हरेला पर्व प्रकृति संरक्षण, हरियाली और पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इसलिये आईये हरेला पर्व पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।

Related posts

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

Primetimes Newz

आयुर्वेदिक चिकित्सालय सौला मे आयोजित किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

Primetimes Newz

ठोस कचरा प्रबंधन में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भागीदारी जरूरी

Primetimes Newz

Leave a Comment