27.3 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कर्णप्रयाग-चौखुटिया-रामनगर मोटर मार्ग पर यात्री बस हुयी अनियंत्रित

Passenger bus goes out of control on the Karnaprayag-Chaukhutia-Ramnagar motor road.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।कर्णप्रयाग-चौखुटिया-रामनगर मोटर मार्ग पर कर्णप्रयाग से रामनगर जा रही जीएमओयू की एक यात्री बस शुक्रवार शाम 03 बजे के आसपास चौखुटिया से लगभग 5 किमी आगे पटलगांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। राहत की बात यह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में करीब 16 यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में दो बच्चों को मामूली चोटें आईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

बस चालक ने बताया कि वाहन अचानक एक ओर खिंचने लगा, जिसके कारण बस सड़क से उतरकर खेत में चली गई। चालक के अनुसार बस को रोकने के लिए ब्रेक लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन समय पर नहीं रुक सका।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगो ने मौके पर पहुंच यात्रियों की सहायता की। हादसे के कारणों की जांच फिलहाल जा रही है।

Related posts

महाराज के अधिकारियों को दिए निर्देश, योग महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, योगाचार्यों को करें शामिल

Primetimes Newz

बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशालः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सवः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment