Home उत्तराखंड दूरस्थ क्षेत्र में आधार सेंटर नही होने से सैकड़ो ग्रामीण परेशान, जिलाधिकारी...

दूरस्थ क्षेत्र में आधार सेंटर नही होने से सैकड़ो ग्रामीण परेशान, जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

Hundreds of villagers in a remote area are facing difficulties due to the absence of an Aadhaar center; a memorandum has been submitted to the District Magistrate.
Hundreds of villagers in a remote area are facing difficulties due to the absence of an Aadhaar center; a memorandum has been submitted to the District Magistrate.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैण (अल्मोड़ा)। विकास खंड स्याल्दे के दूरस्थ क्षेत्र ईकूखेत एवं आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की सुविधा हेतु ईकूखेत में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा को उत्तराखंड जन कल्याण समिति, पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान में आधार संबंधी सेवाओं के लिए क्षेत्रवासियों को 30 से 40 किलोमीटर दूर स्याल्दे या अन्य केंद्रों तक ग्रामीणों को जाना पड़ता है। जिससे बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, विद्यार्थियों तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भारी परेशानी और अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि चनोली, मसमोली, चकरगांव, घन्याल, सराईखेत, कफलगांव, मठखानी, जूनिया, इकुरौला, गाजर, मांगरूखाल, मल्ला भाकूड़ा, खंडूभनेरिया, सेरा, गुदलेख, गोगान्याणी, बासीसीम, रुड़ोली, कलझी, पारजवार, दुदोड़ी, बिरखाल सहित अनेक गांवों की बड़ी आबादी इस सुविधा के अभाव में लंबे समय से परेशान है। जनहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी से ईकूखेत में शीघ्र आधार सेवा केंद्र स्थापित करने की मांग की गई है। ताकि ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने, संशोधन एवं अपडेट जैसी आवश्यक सेवाएं अपने क्षेत्र के निकट ही उपलब्ध हो सकें। ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड जनकल्याण समिति अध्यक्ष सुनील टम्टा, बीडीसी सदस्य इकूरौला सुरेश राम, ग्राम प्रधान हिम्मत सिंह, जगत सिंह, आनंद राम, प्रधान अनीता देवी, सुभाष सिंह, धर्म सिंह, पूरन नेगी, विजय सिंह, गोपाल सिंह, बालम सिंह, भोपाल सिंह, त्रिलोक सिंह आदि शामिल हैं।