Home उत्तराखंड पल्स पोलियो राष्ट्रीय अभियान के तहत बच्चों को घर-घर पिलायी पोलियो ड्राप

पल्स पोलियो राष्ट्रीय अभियान के तहत बच्चों को घर-घर पिलायी पोलियो ड्राप

Polio drops administered to children door-to-door under the national Pulse Polio campaign.
Polio drops administered to children door-to-door under the national Pulse Polio campaign.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पूरे विकास खंड मे अभी तक तीन दिन मे 1461 बच्चो को पोलियो ड्राप्स पिलाई गई। वही उधर एएनएम सैन्टर बासोट की एएनएम शमा परवीन के निर्देशन में पीलियो ड्राप पिलाई गई। जिसमे मे 5 वर्ष तक के अभी तक लगभग 46 बच्चों को पोलियो ड्राप।दो बूंद जिंदगी की पिलायी गयी।
इस सेंटर में वाहन से सफर कर रहे लोगों ने भी अपने 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर अपने बच्चों को पोलियो मुक्त रखने में अपने जागरुक माता – पिता,अभिभावक का फर्ज निभाया। इस राष्ट्रीय अभियान में सुपरवाइजर, सीएचओ खुशी बुड़लाकोटी, आशा कार्यकत्री किरन उप्रेती, आँगनवाड़ी कार्यकत्री देवन्ती देवी, हेमा रावत व स्वयंसेवक के रुप मे शिक्षक कृपाल सिंह शीला द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इस पल्स पोलियो के अभियान को सफल बनाने मे
सीएचसी भिकियासैण प्रभारी डा. अमजद खान, डॉ.मेघा आदि स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।