15.7 C
Dehradun, IN
November 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

जनपद में नशा मुक्ति अभियान के तहत हुई मैराथन दौड़

Marathon race held in the district under the de-addiction campaign.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान–विकसित भारत की पहचान” के अंतर्गत जनपद में नशे के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विगत दिवस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया

मैराथन दौड़ प्रातः 7:00 बजे रघुनाथ सिटी मॉल अल्मोड़ा से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन, अल्मोड़ा तक आयोजित हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के अल्मोड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य ने प्रतिभाग किया

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश देना रहा । उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Related posts

उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में प्रतिभाग

Primetimes Newz

भुगतान न होने से देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों की रही ‘काली दिवाली’

Primetimes Newz

Leave a Comment