23.3 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

जनपद में होमगार्डस के चयन के लिए इस तिथि तक जमा किए जा सकते हैं आवेदन पत्र।

Applications for the selection of Home Guards in the district can be submitted by this date.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जिला कमान्डेन्ट होमगार्डस अल्मोड़ा नितिन काकेरवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि 30 जून 2026 तक रिक्त हो रहे कुल 30 होमगार्डस के पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी 10 जून से 30 जून तक निशुल्क किसी भी कार्यदिवस को कार्यालय जिला कमान्डेंट होमगार्डस अल्मोड़ा पूर्वी पोखरखाली जेल रोड अल्मोड़ा से प्राप्त कर सकते हैं। या फिर जिले के विभागीय फेसबुक पेज Homeguards almora से भी डाउनलोड कर सकते हैं। तथा निर्धारित प्रारूप पर पूर्ण रूप से भरे गये आवेदन पत्र व्यक्तिगत एवं डाक के माध्यम से किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र जमा किये जाने की अन्तिम तिथि दिनाँक 30 जून, 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक निर्धारित है। बिना स्वप्रमाणित, त्रुटिपूर्ण, अपूर्ण, निर्धारित तिथि एवं समय के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र किसी भी स्तर से स्वीकार नहीं किये जायेंगे। समयान्तर्गत व्यक्तिगत रूप से जमा होने वाले आवेदनों के सापेक्ष पावती प्रदान की जायेगी, जिसे शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के समय अभ्यर्थी को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा तथा डाक से प्राप्त होने वाले आवेदनों की भर्ती तिथि एवं अन्य जानकारियां कार्यालय के विभागीय फेसबुक पेज के माध्यम से प्रदानकी जाएगी।

Related posts

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

Primetimes Newz

पीएनबी ने व्यापक डिजिटल और पारंपरिक ऋण समाधानों के साथ एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया

Primetimes Newz

पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए

Primetimes Newz

Leave a Comment