Home उत्तराखंड निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम आज सोमवार से...

निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम आज सोमवार से शुरू

The special intensive revision campaign program conducted by the Election Commission begins today, Monday.
The special intensive revision campaign program conducted by the Election Commission begins today, Monday.

रिया सोलीवाल, भिकियासैण

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी युक्ता मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज से जनपद में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बीएलओ मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध कराने के साथ-साथ भरे हुए फॉर्म प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन भी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने वाले मतदाता अपना एन्यूमरेशन फॉर्म स्वयं भी ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर अथवा voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

युक्ता मिश्रा ने बताया कि आज निर्वाचन कार्यालय अल्मोड़ा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके द्वारा ऑनलाइन प्रणाली का उपयोग करते हुए एन्यूमरेशन फॉर्म भरा गया, जिससे मतदाताओं को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा सके।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए मतदाता के पास अपना नवीनतम फोटो, वर्तमान मतदाता सूची से संबंधित जानकारी तथा वर्ष 2003 की मतदाता सूची में स्वयं अथवा अपने माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी के नाम से संबंधित विवरण उपलब्ध होना आवश्यक है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे उपलब्ध ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए अपना एन्यूमरेशन फॉर्म समय से भरें तथा निर्वाचन सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग प्रदान करें।