16 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सफलता की कुंजी: मुख्यमंत्री धामी

A Healthy Body and a Healthy Mind Are the Key to Success Chief Minister Dhami

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की द्विवार्षिक पत्रिका “एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्लब द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, शारीरिक सक्रियता और फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन, दोनों ही बेहतर कार्यक्षमता और सकारात्मक जीवन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, दौड़, खेल गतिविधियां और अनुशासित जीवनशैली व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा कर्मचारियों एवं समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करती हैं। उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को भविष्य में भी इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।
क्लब की इस द्विवार्षिक पत्रिका में वर्षभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों और आयोजनों को शामिल किया गया है। इसमें स्वास्थ्य के लिए दौड़, सचिवालय वार्षिक प्रतियोगिता, अंतर विभागीय प्रतियोगिताएं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ 15 किलोमीटर दौड़, गणतंत्र दिवस पर 26 किलोमीटर दौड़ तथा नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत देहरादून से हरिद्वार तक अखंड रिले दौड़ के माध्यम से गंगा स्वच्छता जनजागरूकता अभियान जैसी गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, पत्रिका संपादक श्रीमती शारदा शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश घींगा, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, सलाहकार श्रीमती रीता कौल, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना शाही सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

CM Dhami की बड़ी घोषणा: अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में करेंगी मुफ्त सफर

Primetimes Newz

जंतर-मंतर से वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊँ का बड़ा बयान, अनुशासनहीनता व अमर्यादित टिप्पणी पर होगी कड़ी विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई

Primetimes Newz

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की बालिकाओं ने जीता कांस्य पदक

Primetimes Newz

Leave a Comment