21.6 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649वीं जयंती धूमधाम से मनाई

The 649th birth anniversary of Saint Shiromani Ravidas Maharaj was celebrated with great fanfare.

ऋषिकेश। उत्तराखंड दलित विकास महासभा ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। वक्ताओं ने लोगों से संत रविदास के बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। रविवार को आईएसबीटी ऋषिकेश में उत्तराखंड दलित विकास महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संत शिरोमणि रविदास महाराज रविदास महाराज की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर जाटव ने कहा कि संत गुरु रविदास ने मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश दिया था। उन्होंने हमेशा यही प्रेरणा दी है कि हम सबको सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए और संत महात्माओं दीन दुखियों की सेवा करने से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। वह पतित पावनी मां गंगा के परम भक्त थे। मां गंगा सदैव उन्हें दर्शन देने के लिए प्रकट हो जाती थी। इससे उनकी महानता का अंजादा लगाया जा सकता है। उन्होंने दलित समाज में जन्म लेने के बाद भी दुनिया में उत्कृष्ट कार्य किया, जिसके आज पूरी दुनिया उनका अनुशरण करती है। मौके पर राजू बिष्ट, राजीव बर्थवाल, शीशराम भगत, शम्मी, राकेश कुमार, धनपत, रामदयाल, आशु भट्ट, दीपक टंडन, वीरू छतरिया, प्रदीप भट्ट, ऋषि प्रजापति, नितिन दीक्षित, नीरज आहूजा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सल्ट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 210 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Primetimes Newz

भट्ट के संगठनात्मक कौशल का पुनः लाभ मिलेगा पार्टी को: महाराज

Primetimes Newz

महापौर ने की सीएम से मुलाकात, कई मार्गों व मोहल्ला का नाम परिवर्तन करने का किया अनुरोध

Primetimes Newz

Leave a Comment