19.2 C
Dehradun, IN
November 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन

Chief Secretary releases NIC Uttarakhand's quarterly newsletter 'The Digital Thread'

देहरादून।  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रथम त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने आशा व्यक्त की कि यह न्यूज़लेटर राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, सफल परियोजनाओं, डिजिटल पहलों एवं एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रमुख गतिविधियों को व्यापक रूप से आम जनमानस तक से पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि ‘द डिजिटल थ्रेड‘, शासन, तकनीक और नागरिकों के बीच सेतु का कार्य करेगा।
राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (एन.आई.सी.) संजय गुप्ता ने कहा कि एन.आई.सी. उत्तराखण्ड राज्य में डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है, एवं निरंतर अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर ए.एस.आई.ओ. (जिला) राजीव जोशी, संयुक्त निदेशक (आई.टी.) चंचल गोयल, संयुक्त निदेशक (आई.टी.) शिवानी गोठी, सयुंक्त निदेशक (आई.टी.) रोहित चंद्रा,  उप निदेशक (आई.टी.) सुश्री प्रीति जोशी एवं उप निदेशक (आई.टी.) अनुज धनगर भी उपस्थित रहे।

Related posts

राज्यपाल ने दिलाई राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा कुशलानन्द और  देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ

Primetimes Newz

विरासत साधना में स्कूली बच्चों के आकर्षक मधुर राग व संगीत से वातावरण हुआ भव्य और उल्लास से भरा

Primetimes Newz

विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी का संगठन पर जोर

Primetimes Newz

Leave a Comment