21.5 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

हर्षिल आपदा के बाद राहत कार्य तेज, झील खोलने की तैयारी

Relief work intensifies after Harshil disaster, preparations to open the lake

उत्तरकाशी| धराली–हर्षिल क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हर्षिल हैलीपैड के निकट भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित ढंग से खोलने के लिए उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य 5 अगस्त से स्वयं धराली–हर्षिल में डटे हुए हैं और आपदा पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण व निर्देशन कर रहे हैं। आज उन्होंने हर्षिल हैलीपैड पर झील को मैनुअल तरीके से पंचर करने में लगे कार्मिकों के साथ स्वयं श्रमदान किया और उनका उत्साहवर्धन भी किया। जिलाधिकारी की इस सक्रिय भागीदारी से राहत कार्यों में लगे कर्मचारियों में नया जोश देखने को मिला।

गौरतलब है कि झील को नियंत्रित रूप से खोलने के प्रयासों के तहत मैनुअल पंचरिंग की प्रक्रिया अपनाई जा रही है ताकि नीचे बसे क्षेत्रों को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाया जा सके। प्रशासन की सतर्कता और तकनीकी टीमों की निरंतर मेहनत से जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी की नेतृत्व क्षमता और जमीनी स्तर पर सक्रियता इस संकट की घड़ी में जनमानस को संबल प्रदान कर रही है।

Related posts

सरकार की योजनाओं का प्रचार करेगा वाहन

Primetimes Newz

वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र देहरादून में आयोजित आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने  पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम  में प्रतिभाग

Primetimes Newz

Leave a Comment