30.2 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

जिला नैनीताल के रामनगर में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस ने 6 लोगों को रौंदा,02 लोगो की मौके पर ही मौत।

A major accident took place in Ramnagar of Nainital district, a high speed bus ran over 6 people, 02 people died on the spot.

रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के धनगढ़ी पुल के पास दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। घायलों को तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। नैनीताल जिले के रामनगर से 22 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर सोमवार को धनगढ़ी नाले के पास बरसाती नाले का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे, 06 लोगों को एक तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय धनगढ़ी नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। लोग नाले का पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे, इन्हीं में 6 लोग भी खड़े थे। जो अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए जलस्तर घटने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में एक बस ने लोगों को रौंद दिया। प्रथम दृष्टया में हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान शिक्षक सुरेंद्र सिंह पंवार (राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठल गाँव) और वीरेन्द्र शर्मा (राजकीय प्राथमिक विद्यालय बौड़ तल्ला सल्ट) के रूप में हुई है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी देते हुए एसडीएम रामनगर प्रमोद कुमार ने बताया कि बस को बस चालक के बजाय बस का मालिक चला रहा था, जिससे यह घटना घटित हुई, और उसके द्वारा 5 बाइक सवारों को टक्कर मार दी गई जिसमें मौके पर 02 शिक्षको की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दो अन्य को रामनगर के सयुक्त चिकित्सालय लाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है, बस मालिक के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी। इस हादसे सै परिजनो के घर मे कोहराम मचा है।
मालूम हौ कई शिक्षक रामनगर व अन्य जगहो से सल्ट विकास खण्ड के विद्यालयो मे इतने दूर से बच्चो को पढाने ऐसे बरसात के मौसम मे आ रहे है,शिक्षा विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

Related posts

देहरादून के कार्गी चौक में प्री-प्रेपरेटरी स्कूल की आड़ में अवैध हॉस्टल का भंडाफोड़

Primetimes Newz

सरकारी स्कूलों का संकट- 5 हजार विद्यालय बंदी की कगार पर, सरकार जवाब दे- यशपाल आर्य

Primetimes Newz

विकासनगर में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.28 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Primetimes Newz

Leave a Comment