16.8 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अल्मोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

Rakshabandhan festival celebrated with great enthusiasm in Almora

अल्मोड़ा।   भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शनिवार को सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पारंपरिक हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के बाजारों, मंदिरों और घरों में पर्व की रौनक छा गई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और जीवन में खुशहाली की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर इस रिश्ते की मिठास को और गहरा कर दिया। सुबह से ही नगर के मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। बहनें थाल में रोली, चावल, दीपक, मिठाई और राखी सजाकर भाइयों की आरती करती रहीं। रक्षा सूत्र बांधने के साथ ही तिलक कर उन्हें मिठाई खिलाई गई। इस अवसर पर हर घर में प्रेम, अपनापन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। बाजारों में तरह-तरह की राखियों की भरमार रही, जिनमें रंग-बिरंगी कार्टून डिज़ाइन वाली, फूलों से सजी और एलईडी लाइट वाली राखियां बच्चों की पहली पसंद बनीं। जगह-जगह अस्थायी स्टॉल और दुकानों में महिलाओं और बच्चों की भीड़ लगी रही। मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों का तांता लगा रहा। नगर के प्रमुख मंदिरों में इस दिन विशेष पूजा-अर्चना हुई। लोग परिवार सहित मंदिर पहुंचे और भाई-बहन के रिश्ते की दीर्घायु और मजबूती के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिरों के बाहर भी हलचल और चहल-पहल का माहौल रहा। रक्षाबंधन पर्व न केवल धार्मिक और सामाजिक परंपरा का प्रतीक है, बल्कि यह रिश्तों में विश्वास और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। शनिवार को राखी के अवसर पर अल्मोड़ा में दिनभर मिठास, स्नेह और उत्सव का यह माहौल कायम रहा। trwin giriş

Related posts

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Primetimes Newz

भारत की एकता को लेकर निकाली रैली

Primetimes Newz

परिसंपत्तियों के बंटवारे संबंधित समस्त प्रस्ताव करें तैयार: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment