21.5 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

On the occasion of Kargil Vijay Diwas, the Governor paid tribute to the brave martyrs

देहरादून।   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, अदम्य शौर्य और उच्चतम रणनीतिक कौशल का प्रतीक है। यह एक ऐतिहासिक विजय थी, जिसमें हमारे बहादुर सैनिकों ने दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में भी अद्भुत पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया।
राज्यपाल ने कहा कि इस विजय अभियान में भारतीय सेना के अनेक जवानों ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। वीरभूमि उत्तराखण्ड के अनेक जांबाज सपूतों ने भी इस युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देकर राज्य एवं देश का गौरव बढ़ाया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की वीरता, देशभक्ति और बलिदान की परंपरा अटूट रही है, जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना ने हर अवसर पर अपने शौर्य और पराक्रम से राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। कारगिल युद्ध में प्राप्त विजय सिर्फ एक सैन्य उपलब्धि नहीं, बल्कि यह देशवासियों के विश्वास, एकता और अखंड राष्ट्रभाव की भी विजय है। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान राष्ट्र की स्मृति में अमर रहेगा।

Related posts

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था : प्रमुख सचिव

Primetimes Newz

155 बार रक्तदान हेतु डॉ० अनिल वर्मा सम्मानित

Primetimes Newz

25वें राज्य स्थापना दिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में होगा भव्य किसान सम्मेलन: कृषि मंत्री गणेश जोशी

Primetimes Newz

Leave a Comment