27 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए 26 जुलाई को  हरिद्वार के सभी घाटों में चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान

To keep Maa Ganga clean, a special cleanliness drive will be run on 26th July at all the ghats of Haridwar

– स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने की जोनल एवं नोडल अधिकारियों की ली बैठक।
हरिद्वार। मां गंगा को स्वच्छ एव निर्मल बने रखने के लिए गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था के लिए 26 जुलाई को प्रात 7:30 बजे विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाएगा। स्वच्छ अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में  जोनल एवं नोडल अधिकारियों के साथ एचआरडीए सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार एवं डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने भी शिरकत की ।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जोनल एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 26 जुलाई को प्रातः 7:30 बजे से विशेष स्वच्छता अभियान मुख्य घाटों एवं कांवड यात्रा मार्ग पर  चलाया जाएगा,इसके लिए सभी अधिकारी सौंपी गई दायित्वों का निर्वहन आपसी समन्वय के साथ करे तथा इस विशेष स्वच्छ अभियान में आम जन,जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों ,संस्थाओं,व्यापार मंडल,संत समाज का भी सहयोग लिए जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांवड़ मेले को सकुशल एवं सफलतापूर्वक सभी के सहयोग से संपन्न हुआ है,इसी प्रकार से गंगा घाटों की विशेष सफाई अभियान में सभी अपना पूर्ण सहयोग दे।
जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की जिससे कि मां गंगा के सभी घाट स्वच्छ एवं साफ रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि मां गंगा की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान में भी पुलिस की ओर से पूर्ण सहयोग किया जाएगा तथा जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,नगर निगम,आम जन, व्यापार मंडल,संत समाज ,स्वयं सेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से  स्वच्छता  अभियान सफल बनाया जायेगा।उन्होंने सभी को इस अभियान में शामिल  होने की अपील करने की ।
उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए इस अभियान में शामिल होने वाले को मास्क,ग्लब्स एवं कूड़ा कचरा एकत्रित करने के लिए बैग प्राप्त कर ले।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान,मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह,एसपी सिटी पंकज गैरोला,सचिव एचआरडीए मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित विभिन्न आश्रमों के प्रतिनिधि,
समाजसेवी,व्यापार मंडल के प्रतिनिधि आदि भी मौजूद रहे।

Related posts

विकास के लिए निगम चुनावों में भाजपा की जीत जरुरी: महाराज

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने हिमाचल सरकार को लिखा पत्र, सिंहपुरा- नावघाट पुल कनेक्टिविटी को लेकर जन संघर्ष मोर्चा मुखर, मोर्चा कनेक्टिविटी कराकर ही दम लेगा 

Primetimes Newz

नैनीताल प्रकरण पर हाईकोर्ट की टिप्पणी से घिरी सरकार – धस्माना

Primetimes Newz

Leave a Comment