20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

गोपेश्वर में 400 मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया

400 counting personnel were trained in Gopeshwar

चमोली।   गोपेश्वर पीजी कॉलेज में बुधवार को पंचायत चुनाव के लिए मतगणना कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 400 कर्मचारियों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनरों ने सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण स्थल पर मतगणना प्रकिया के साथ प्रशिक्षण दिया गया और मतगणना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी/उप जिलानिर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने प्रशिक्षण शिविर में मौजूद सभी कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि पंचायत चुनाव की मतगणना एक बहुत ही जिम्मेदारी भरा काम है। इसमें पूरी ईमानदारी, सावधानी और ध्यान देने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मतगणना की प्रक्रिया को सही ढंग से समझ लें और किसी भी गलती से बचें। परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी ने बताया कि हर कर्मचारी को यह पता होना चाहिए कि मतों की गिनती कैसे होती है, कौन-कौन से फॉर्म भरने होते हैं और अंतिम नतीजे कैसे तैयार किए जाते हैं। उन्होंने सभी से कहा कि पूरे मन से और जिम्मेदारी के साथ काम करें ताकि चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो सके। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित और ट्रेनर आत्म प्रकाश डिमरी, जयदीप झिंक्वाण, केसी पंत, खीम सिंह, दिगपाल रावत, चंदन पंवार जेएस रावत आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि मेले और विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर की बैठक

Primetimes Newz

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

उत्तराखंड में यूरोग्रिप टायर्स के नए रिटेल स्टोर का उद्घाटन, कंपनी की ब्रांडेड रिटेल नेटवर्क बनी मजबूत

Primetimes Newz

Leave a Comment