20.8 C
Dehradun, IN
October 1, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से ली व्यवस्थाओं की फीडबैक

District Magistrate and SSP inspected the Kanwar track route, took feedback on the arrangements from the devotees

हरिद्वार। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शनिवार को कांवड़ पटरी मार्ग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रास्ते में श्रद्धालुओं से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सतर्क और संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी सिटी कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी, ट्रैफिक कंट्रोल और कानून व्यवस्था की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने पैदल चलकर पटरी मार्ग पर पेयजल, शौचालय, मेडिकल कैंप, रुकने की व्यवस्था और सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मार्ग पर तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को परेशानी न होने पाए। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर कड़ी नजर रखने को कहा गया।

Related posts

इलाज के दौरान युवती की मौत के बाद परिजनों का हॉस्पिटल में  हंगामा- तोड़फोड़

Primetimes Newz

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल), देहरादून ने जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन किया; 12 स्टूडेंट्स ने बेहतरीन रिज़ल्ट दिए, प्रक्षल जैन 99.86 पर्सेंटाइल के साथ टॉप स्कोरर बने।

Primetimes Newz

सरकार ने चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं : महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment