20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भट्ट के संगठनात्मक कौशल का पुनः लाभ मिलेगा पार्टी को: महाराज

The party will again benefit from Bhatt's organisational skills: Maharaj

दूसरी बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज से महेंद्र प्रसाद भट्ट को दूसरी बार प्रदेश भाजपा की कमान सौंपने पर पार्टी हाईकमान सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

श्री महाराज ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि पूर्व में उनके कार्यकाल में प्रदेश में भाजपा का जनाधार बढ़ा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और भी मजबूत होगी और उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी।

Related posts

भारत में ड्रोन तकनीक का वैश्विक अग्रणी बनने की पूर्ण क्षमता: राज्यपाल

Primetimes Newz

13 वर्षों से 03 किमी सड़क का नहीं हुआ निर्माण,डोली के सहारे चल है बीमार

Primetimes Newz

आतंकी हमले के खिलाफ मुस्लिमों ने निकाली आक्रोश रैली

Primetimes Newz

Leave a Comment