20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

ब्लॉकों को दिए जाएंगे खेल मैदान: हेमराज बिष्ट  

Playgrounds will be given to the blocks: Hemraj Bisht

पौड़ी।  खेल राज्य मंत्री हेमराज बिष्ट ने सतपुली में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और खेल संबंधी गतविधियों को बढ़ाने पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में खेल मंत्री हेमराज बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सपना है कि उत्तराखंड प्रदेश खेल प्रदेश के रूप में विकसित हो। कहा कि हर ब्लॉक में खेल के मैदान दिए जाएंगे। इसके लिए लोगों के प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। उत्तराखंड में खेल के मैदानों की कमी को देखते हुए खेल प्रतिभाओं को आगे लाना और खेल प्रेमी को उत्तराखंड में बढ़ावा देने, खेल के प्रति महिलाओं को भी प्रोत्साहन करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सतपुली क्षेत्र एक खेल का हब बन सकता है। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ पुष्पेंद्र राणा ने खेल मैदान का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि सतपुली जैसे क्षेत्र में खेल मैदान की कमी होने के चलते प्रतिभाओं को उभरने का मौका नहीं मिलता, जबकि इस क्षेत्र में खेल की प्रतिभाओं का भरमार है। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर सिंह गुसाईं, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष केश्वर, जोगेश्वर प्रसाद गंसल, राजेंद्र प्रसाद घनशाला, कुसुम खंतवाल, विनोद खंतवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

 सीएस बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक सम्पन्न

Primetimes Newz

देहरादून में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने जारी किया आदेश

Primetimes Newz

ओखलकांडा में घास काट रहे ग्रामीण के ऊपर पत्थर व गाय के गिरने से दोनों की हुई मौत, कैबिनेट मंत्री ने पोस्टमार्टम करने के साथ मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश

Primetimes Newz

Leave a Comment