20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डीएम  तिवारी ने की दीर्घावधि से लंबित योजनाओं, समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक

चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दीर्घावधि से लंबित योजनाओं, समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।  उन्होंने जनहित में आवश्यक, महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाली योजनाओं की सूची तैयार करने के साथ ही विभागों द्वारा तीन वर्ष में किए रिफॉर्म्स इनोवेशन कार्यो का विवरण देने के साथ ही विभागों द्वारा तैयार की जाने वाली विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को ईडीपीआर के रूप में तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विभागों को लम्बे समय से लंबित प्रकरण विशेषकर बड़े प्रोजेक्टों की सूची कारण सहित व जनहित से जुडे पेयजल योजना, सड़क से संबंधित मैटर जो फोरेस्ट में नोडल स्तर लंबित हैं उसकी सूची कल तक जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि प्रशासन से फालोअप किया जा सके। साथ ही सभी विभागों को बडे निर्माण कार्य करने से पहले संबंधित उप जिलाधिकारी के साथ मिलकर भूमि की उपयुक्ता को लेकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
वहीं उन्होंने सभी नगर निकायों को हाईटैक शौचालयों का कम्बांइड प्लान बनाने, जल संस्थान को सभी बडे नगरों का ड्रेनेज प्लान बनाने व सिंचाई विभाग को बाढ़ सुरक्षा के बडे़ कार्यो का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए।  इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

ठोउड़ा नृत्य सांस्कृतिक महोत्सव में तीसरे दिन भी गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी प्रस्तुतियां ने समां बाद दिया

Primetimes Newz

आयोग को भेजें शिक्षकों की डीपीसी का प्रस्तावः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

पांच दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण कार्यशाला में पारंपरिक कला को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

Primetimes Newz

Leave a Comment