20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

चैक बाउंस मामले में फरार चल रहा बॉलीवुड का डायरेक्टर गिरफ्तार

हल्द्वानी, । पुलिस ने तीन साल से फरार बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर कवल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। चेक बाउंस के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कवल शर्मा को एक साल की सजा सुनते हुए 51.10 लाख का जुर्माना लगाया था। वर्ष 2022 में जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि जिले में लंबे समय से वंचित चल रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने कवल शर्मा को सिटी माल कंपाउंड रिंग रोड थाना अम्बोली अंधेरी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।
कवल मूलरूप से मशवीना शर्मा कृष्णा 103 एवर साईन नगर रिंग रोड़ मलाड़ वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र व बी-102 कृष्णा उत्सव नियर मूवी टाईम खण्डेलवाल ले आउट लिंक रोड़ कछपढा स्टाप मलाड़ पश्चिम मुंबई का रहने वाला है और हाल में 12 जुहू शिल्पा जुहू रेजिडेंसी के पीछे जे डब्लू मैरिएट होटल के सामने ख्वाजा अब्बास लाइन थाना शान्ताक्रुज मुंबई में रह रहा था।इनकी मुलाकात 2013 में स्थानीय व्यापारी की सुपर माडल लड़की से हुई थी। उस समय कवल शर्मा की एक फिल्म दिल्ली आई रिलीज होने वाली थी। कवल शर्मा के पास उस समय पैसे कम थे। उसने व्यापारी की सुपर माडल लड़की से 35 लाख रुपये उधार लिए। साथ ही फिल्म रिलीज के दिन से 30 दिन के भीतर मुनाफे के साथ 50 लाख रुपये वापस करने की डील की। बकायदा 50 लाख के चेक दे दिये थे।
बैंक खाते में पैसे न होने के कारण चेक बाउंस हो गए थे। व्यापारी की सुपर माडल लड़की ने 2015 में कवल शर्मा के खिलाफ कोर्ट में चेक बाउंस का वाद दायर किया। 17 जनवरी 2019 को न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से एक वर्ष का कारावास व 51.10 लाख जुर्माना की सजा सुनाई।सजा के विरुद्ध कवल शर्मा ने 19 फरवरी 2019 को अपील जमानत ली। जिसके लिए बांधपत्र व दो जमानतियों का जमानत पत्र भर कर न्यायालय में दिया गया था। नौ मई को न्यायालय ने कवल शर्मा की अपील को खारिज कर दी। उसके बाद कवल शर्मा के विरुद्ध कई सम्मन, वारंट व मुंबई के लोकल अखबार में उसको बुलाने के लिए उद्घोषणा हुई। मगर जेल जाने के डर से वह कोर्ट नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसके विरोध एक और केस व गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। टीम में तल्लीताल थाने के एसआई देवेंद्र राणा, मंगलपड़ाव पुलिस स्टेशन प्रभारी गौरव जोशी, सिपाही संतोष कुमार, ललित रेखाडी मौजूद रहे।

Related posts

छात्र संघ चुनावों में मिलेगा छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्वः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें:  मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

Leave a Comment