Home उत्तराखंड कृषि संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थलों पर दी जानकारी

कृषि संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थलों पर दी जानकारी

नई टिहरी। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जनपद के विभिन्न स्थलों पर आम लोगों को अहम जानकारियां दी गई। जिसका लाभ लेने की अपील भी की गई। यह जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी के प्रभारी अधिकारी डॉ आलोक येवले ने बताया कि विकासखण्ड प्रतापनगर के ग्राम मोल्या एवं डांगी में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। प्रतापनगर के टीम लीडर डा शशि कमल ने यहां पर राज्य की मिलेट नीति के बारे में जानकारी देते हुए किसानों को पोषक अनाजों की खेती की लिए प्रेरित किया। साथ ही सरकार के माध्यम से बुवाई हेतु एक नाली के क्षेत्र के लिए छिड़काव विधि से रु 40 प्रति नाली और कतार या लाइन (20 से 25 सेमी दूरी) पर के लिए रु 80 प्रति नाली प्रोत्साहन राशि का लाभ लेने के लिए कहा। विकासखण्ड चंबा के ग्राम बंगोली और दिवाड़ा में केन्द्र के वैज्ञानिक और टीम लीडर डा. सचिन कुमार और डॉ राजेश बिजल्वाण द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिसमें प्राकृतिक खेती, दलहनी फसलों में एकीकृत नाशिजीव प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।