20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पीएमजीएसवाई के तहत बन रहे पुलों के अप्रोच रोड का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा: गणेश जोशी

देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत चल रहे सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक नौटियाल ने मंत्री जोशी का ध्यान बकरियाबैंड-छिमटा, जंगलचट्टी (खेती)-सिराना, गॉल-मठकोट, बुंगीधार-मेहलचोरी-बछुआबाण-कोलानी और देवपुरी तक के पांच महत्वपूर्ण मोटर मार्गों की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि इन मार्गों पर पुलों का निर्माण तो हो चुका है, लेकिन उनके पहुंच मार्ग (अप्रोच रोड) अब तक अधूरे हैं, जिससे जनता को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इसके अतिरिक्त, लाटूगैर-नैणी (3.5 किमी) और स्यूंणी मल्ली (4.5 किमी) सड़कों की जर्जर स्थिति पर भी उन्होंने चिंता जताई और शीघ्र मरम्मत की आवश्यकता जताई।
मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में मौजूद पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि वे शीघ्र संबंधित क्षेत्रों का दौरा करें और अप्रोच रोड सहित सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और संपर्क मार्गों का सुदृढ़ विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत कार्य तत्काल शुरू करने और फील्ड विजिट कर भौतिक प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता संजय पाठक और गढ़वाल परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता मनीष मित्तल भी उपस्थित रहे।

Related posts

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक की पूर्णतः स्वचालित, केंद्रीकृत बैंकिंग इंटेलिजेंस हब ‘यूनियन सुदर्शन’ का उद्घाटन किया

Primetimes Newz

85 वर्ष की राधिका अम्मा का निधन, अंतिम इच्छा के अनुसार किया देहदान, संघर्ष, साहस और सामाजिक चेतना की बनीं मिसाल

Primetimes Newz

पीएनबी ने एशिया कप 2025 की उपलब्धियों के लिए हॉकी ओलंपियन्स व अर्जुन पुरस्कार विजेताओं अभिषेक एवं सुखजीत सिंह को सम्मानित किया

Primetimes Newz

Leave a Comment