20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

दसवीं-बारहवीं के टॉपर छात्रों और अभिभावकों का सम्मान

रुद्रपुर। चैतन्या टेक्नो स्कूल की ओर से गुरुवार को सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षाविद् राजेश शैली और समाज सेविका इंदु शैली, प्रधानाचार्य अमृता पांडे, एकेडमिक डीन रंदीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि राजेश शैली ने कहा कि बच्चों को लक्ष्य निर्धारित करना होगा। प्रतिभा को निखारकर लक्ष्य को भेदना होगा। इसके लिए समाज के प्रति कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा। छात्रों को सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा। प्रधानाचार्य अमृता पांडे ने हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान कक्षा दसवीं में 20 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसमें 98.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे कार्तिक विश्वकर्मा, 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे अर्पित जैन, 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं आस्था मित्तल, 98.2 प्रतिशत अकं प्राप्त करने वाले अभिषेक कुमार को सम्मानित किया गया। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में सनप्रीत कौर को 91 प्रतिशत अंक, अरमान अंसारी को 90.9 प्रतिशत, वंशिका अग्रवाल को 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान टॉपर छात्रों ने केक भी काटा।

Related posts

हार्टफुलनेस एजुकेशनल ट्रस्ट और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने योग को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए पांच वर्षीय साझेदारी की

Primetimes Newz

12 जनवरी 2026 को होगी सहायक अध्यापक भर्ती की काउंसलिंग

Primetimes Newz

फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा उत्तराखंड में श्री पंकज कुमार मैसन का प्रेसीडेंट पद पर चयन : जल्द ही जनपद स्तरीय इकाइयों का गठन होगा

Primetimes Newz

Leave a Comment