27 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

हैलिकॉप्टर हादसे पर महाराज ने दु:ख जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तरकाशी में गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर क्रैश में छह लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं की है। उन्होंने हादसे में हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी, जो गंगनानी से आगे नाग मंदिर के पास गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर घटनास्थल के लिए आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना कर दी गई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात यात्री सवार थे। सरकार ने हादसे का तुरंत संज्ञान लेते हुए राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए गये हैं।

Related posts

भीमताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में लिया हिस्सा, बोले-युवाओं को समय के साथ खुद को बदलना होगा

Primetimes Newz

प्रधानमंत्री का दौरा “विकसित उत्तराखंड” के लक्ष्य को धरातल पर उतारेगा: महाराज

Primetimes Newz

एड्स के प्रति जानकारी होना बेहद आवश्यक : डॉ० अमित शुक्ला

Primetimes Newz

Leave a Comment