20.2 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

चोरी की बाइक समेत दो युवक गिरफ्तार

रुड़की।  कस्बे के गागलहेड़ी तिराहे पर सोमवार को पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान दो युवक बाइक पर सवार होते हुए आ रहे थे। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वह घबरा गए। बाइक के कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सके। सख्ती से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि रविदास मंदिर के पास से चार दिन दिन पूर्व यह बाइक चोरी की थी। आरोपियों की पहचान अभिषेक व रजत कुमार निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर के रूप में हुई। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए दोनों युवकों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

Related posts

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने “होंडा मानेसर हाफ मैराथन 2026 – रन फॉर रोड सेफ्टी” के चौथे संस्करण का सफल समापन किया

Primetimes Newz

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मंजू बाला

Primetimes Newz

द पॉली किड्स स्कूल वसंत विहार ने अपना 16वां वार्षिक दिवस ‘विंटेज वाइब्स टू मैट्रो लाइफ’ मनाया।

Primetimes Newz

Leave a Comment