27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अपर सचिव परिवहन रीना जोशी ने किया निर्माणाधीन आईएसबीटी का निरीक्षण

चम्पावत।  टनकपुर। अपर सचिव परिवहन व परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने टनकपुर रोडवेज कार्यशाला, बस स्टेशन और निर्माणाधीन आईएसबीटी का निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को रोडवेज वर्कशॉप से संबंधित निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने रोडवेज कार्यशाला में चालक- परिचालक प्रशिक्षण केंद्र, मंडलीय प्रबंधक कार्यालय एवं कार्यशाला परिसर में हो रहे निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बसों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था को बरसात से पूर्व बनाए गए ट्रस को कवर्ड करने रोडवेज वर्कशॉप से संबंधित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की टायर शाप देहरादून एवं काठगोदाम में ही रहेंगे। निरीक्षण के उपरांत अपर सचिव मां पूर्णागिरि के दर्शनों को रवाना हुई। इस मौके पर परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा, एजीएम वित्त महेंद्र कुमार, प्रभारी एआरटीओ प्रमोद चौधरी, मंडलीय प्रबंधक आलोक बरनवाल, एआरएम रमेश पांडेय ,कार्यशाला प्रभारी भुवन पांडेय, पीके दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Related posts

सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की एविएशन क्षेत्र में  देशभर में बनी नई पहचान

Primetimes Newz

सीएम धामी ने की 24 जून को वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की तैयारियों के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक

Primetimes Newz

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने किया सतपुली डिग्री कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

Primetimes Newz

Leave a Comment