27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’:

05

– उत्तराखण्ड की जैव विविधता क्षमताओं और उनके सदुपयोग पर शोध कर रहा है यूपीईएस :  प्रो. शुभजीत बासु
देहरादून(आरएनएस)।    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष मंगलवार को यूपीईएस विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के क्लस्टर प्रमुख प्रो. शुभजीत बासु ने राजभवन में ‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’ कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे शोध कार्य की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया। यूपीईएस द्वारा उत्तराखण्ड की जैव विविधता क्षमताओं और उनके सदुपयोग पर शोध किया जा रहा है।
प्रो. बासु ने बताया कि यह शोध उत्तराखण्ड की जैव पूर्वेक्षण क्षमता, हिमालयी पर्यावरण और स्थानीय संसाधनों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आधुनिक विज्ञान और तकनीक की मदद से मानव स्वास्थ्य, पोषण और सतत विकास में योगदान देना है।
राज्यपाल कहा कि यह शोध कार्य उत्तराखण्ड की जैव-संपदा को वैज्ञानिक रूप में पहचान देने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जैव विविधता और इससे संबंधित क्षेत्रों में काफी संभावनाएं हैं, बस उन्हें सही से उपयोग करने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि अनुसंधान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसका प्रभाव पहुंचे। इस अवसर पर सचिव रविनाथ रामन, यूपीईएस के डॉ. पीयूष कुमार, डॉ. रमेश सैनी उपस्थित थे।

Related posts

भगवान शिव ने ब्रह्मा जी के अहंकार को नष्ट करने के लिए लिया काल भैरव का अवतार

Primetimes Newz

पेसल वीड कॉलेज ऑफ इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी देहरादून में सत्र 2025 से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त यूजी पाठ्यक्रम संचालित होने जा रहे हैं।

Primetimes Newz

महाराज ने हेलीकॉप्टर हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा सरकार जांच करवायेगी

Primetimes Newz

Leave a Comment