27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पछुवादून गढ़वाल सभा ने किया मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल  के खिलाफ प्रदर्शन

Pachhuvadun Garhwal Sabha protested against Minister Premchand Aggarwal

विकासनगर। पछुवादून गढ़वाल सभा ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभा ने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पहाड़ के लोगों के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर तत्काल अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से पछुवादून गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन नेगी और सचिव लक्ष्मी प्रसाद कोठियाल ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद ने आवेश में आकर पहाड़ के लोगों के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। जिसके कारण गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष भी मंत्री प्रेमचंद का बचाव करने उतरीं, जिसकी निंदा की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। जिससे की लोगों में सरकार की साफ-सुथरी छवि बनी रहे। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में मुकेश नौटियाल, रेवत दास चमोली, कैप्टन चंद्र सिंह सजवाण, अजय जुयाल, अनूप रावत, सुरेंद्र कुकरेती, महेंद्र सिंह नेगी, सुभाष ममगाईं, जीवन सिंह सजवाण, मोहिनी नौटियाल, शानू कुकरेती, मयंक सेमवाल, अमिता नेगी, मधु सती, मायाराम सेमवाल, बीना थापा, मोनिका रतूड़ी, एकता थपलियाल, ज्योति गौड, अमिता पोखरियाल, कुसुम पैन्यूली, लक्ष्मी शर्मा, सुशीला पैन्यूली, शशि पैन्यूली, ज्योति गौड आदि मौजूद रहे।

Related posts

बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील

Primetimes Newz

विकासनगर में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.28 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Primetimes Newz

सरदार पटेल की जयंती पर‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित मुख्य समारोह में दिखेगी उत्तराखंड की बहुआयामी झलक

Primetimes Newz

Leave a Comment