27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत: महाराज

BJP's victory in Delhi is a guaranteed victory of Modi Maharaj

देहरादून। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ-साथ दिल्ली की जनता की जीत है।

श्री महाराज ने दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा प्रचंड जीत के साथ सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि यह जीत केजरीवाल की लूट और झूठ की सरकार के खिलाफ दिल्ली की जनता की जीत है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं सहित दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से पूरी तरह से परेशान होकर उससे छुटकारा चाहती थी। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं बल्कि जनता के विश्वास, विकास और मोदी की गारंटी की जीत है।

Related posts

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की दी शुभकामनाएं

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी  ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी

Primetimes Newz

सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके

Primetimes Newz

Leave a Comment