Home उत्तराखंड भाजपा का मेयर बनने पर अल्मोड़ा के चौतरफा विकास को मिलेगी गति:...

भाजपा का मेयर बनने पर अल्मोड़ा के चौतरफा विकास को मिलेगी गति: धामी

If BJP becomes the mayor, the all-round development of Almora will get momentum Dhami
If BJP becomes the mayor, the all-round development of Almora will get momentum Dhami

अल्मोड़ा।  नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने महापौर पद के उम्मीदवार अजय वर्मा और सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। शनिवार को रैमजे इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में सभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने संबोधन में कहा कि पहली बार अल्मोड़ा में नगर निगम का गठन हुआ है और यदि भाजपा का उम्मीदवार विजयी होता है तो राज्य में भाजपा की “ट्रिपल इंजन सरकार” अल्मोड़ा नगर निगम के चौतरफा विकास को गति देगी। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने लखपति दीदी योजना, नकल विरोधी कानून, समान नागरिकता कानून, सशक्त भू-कानून, और अतिक्रमण हटाने जैसे कई बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक यहां शासन किया, लेकिन अल्मोड़ा का विकास उपेक्षित रहा। उन्होंने जनता से अपील की कि विधानसभा चुनाव की गलती न दोहराएं और भाजपा को मौका दें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अल्मोड़ा-बागेश्वर सड़क चौड़ीकरण परियोजना को मंजूरी दी गई है, बेस अस्पताल में हार्ट केयर यूनिट खोली जा रही है, और सरयू पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत हो चुकी है। महापौर पद के उम्मीदवार अजय वर्मा ने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता को सम्मान दिया है और वह जनता के विश्वास और समर्थन के साथ जनहित में कार्य करेंगे। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र के तहत अल्मोड़ा के विकास के लिए कार्य करने का वादा किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर निगम में भाजपा का महापौर विकास को नई दिशा देगा। सभा को पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, गौरव पांडे, कुंदन लटवाल, और ललित लटवाल आदि ने भी संबोधित किया।