देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने अपने कार्यालय में देश भ्रमण पर निकली एकल महिला साइकिल राइडर आशा मालवीय से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होने आशा मालवीय को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर हौंसला बढाया। उन्होंने आशा मालवीय की महिला सशक्तीकरण की पहल को सराहते हुए कहा कि उनकी यात्रा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संदेश देती है। डीएम सोनिका ने कहा कि यदि मन में जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नही है। उनका यह कार्य बालिकाओं, महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित करेगा। मध्यप्रदेश निवासी आशा मालवीय ने गत वर्ष 01 नवम्बर को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर भोपाल से साइकिल यात्रा प्रारम्भ की थी। वह अभी तक 23 राज्यों में 19,750 किमी तय कर उत्तराखंड पहुंची हैं। वह कुल 28 राज्यों की 25 हजार किमी की साइकिल यात्रा पूरी करके 15 अगस्त दिल्ली में अभियान का समापन करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों के 17 मुख्यमंत्री, 17 राज्यपाल से मुलाकात की, एक हजार आईएएस, एक हजार आईपीएस अधिकारी, 15 राज्यों के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की है। साथ ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के 300 से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी हैं।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India

















