काशीपुर। ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से ₹एक लाख रुपये उड़ा लिए। महिला के केस दर्ज कराया है। ग्राम मलपुरी निवासी राजवीर कौर पत्नी अवतार सिंह ने कहा कि वह बीती 13 अप्रैल की शाम पांच बजे पीएनबी शाखा के एटीएम से बहन के साथ पैसे निकालने आई थी। उसने अपने खाते 31 हजार रुपये निकाले। जब वह और पैसे निकालने लगी तभी पीछे खड़े दो लोगों मे से एक ने उल्टा एटीएम कार्ड लगाने की बात कही। इस बीच दोनों ठगों ने उसका एटीएम बदलकर दूसरा एटीएम लगा दिया। दो दिन बाद 15 अप्रैल को उसके मोबाइल पर 1,04,574 रुपये निकलने का मैसेज आया। इससे राजवीर कौर ने ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। कोतवाल पीएस दानू ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India

















