Home उत्तराखंड गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

हरिद्वार। हरिद्वार में मंगलवार को गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालु हरकी पैड़ी गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। हरकी पैड़ी के अलावा आसपास के गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। एसएसपी अजय सिंह ने मेला क्षेत्र का जायजा लिया। मान्यता है कि भागीरथ ऋषि अपने पुरखों के उद्धार के लिए मां गंगा को धरती पर लेकर आए थे। इसलिए गंगा को मोक्षदायिनी और पतित पावनी कहा जाता है। गंगा दशहरा स्नान के लिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे। सोमवार शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। स्नान पर्व होने के साथ स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी होने के कारण श्रद्धालु सपरिवार हरिद्वार पहुंचे।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India