Home उत्तराखंड युवक से ऑनलाइन ठगे चार लाख रुपये

युवक से ऑनलाइन ठगे चार लाख रुपये

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर निवासी एक युवक को व्हाट्सएप पर आया लिंक खोलना भारी पड़ गया। युवक को करीब साढ़े चार लाख रुपये की चपत लग गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 19 अप्रैल को उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। लिंक को खोलने पर घर बैठे पार्ट टाइम काम दर्शाया गया। जब उस लिंक को खोला गया तो इंस्टाग्राम पर ग्रुप ज्वाइन हुआ। उसमें करीब तीन हजार रुपये जमा करने की बात कही है। तीन हजार रुपये जमा करने के कुछ समय बाद वह रुपये कमीशन के साथ वापस लौटा दिए गए। इसी तरह धीरे-धीरे कर चार लाख रुपये से अधिक ट्रांसफर कर दिए। लेकिन वह रुपये वापस नहीं आए। कई बार फोन करने पर भी फोन नहीं उठा रहे। पुलिस का कहना है कि लगातार उनके पास रुपये जमा करने के मैसेज आ रहे हैं। लेकिन रुपये वापस नहीं दिए जा रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवार ने बताया कि अरविंद कुमार, निवासी शिवरतन सिटी नवोदय नगर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India