Home उत्तराखंड 8 मई को होगा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव

8 मई को होगा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव

हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का मतदान आठ मई 2023 को तय कर दिया गया है। छह मई को दोबारा से वहीं प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पूर्व गुरुवार को मतदान में धांधली का आरोप लगाने पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हॉल में एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक में कई वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए दोबारा से पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के पक्ष में जोर दिया। साथ ही, मतदाता सूची को भी सही तरीके से पूरी कर चस्पा करने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि सभी सदस्यों की सहमति के बाद पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए दो चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शर्मा व योगेश शर्मा को अतिरिक्त रूप से नियुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, पूर्व में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को छह मई 2013 में दोबारा नामांकन पत्र दाखिल करने होंगें। इसके बाद आठ मई 2023 को सुबह दस बजे से मतदान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव नागेंद्र सक्सेना ने किया। बैठक में स्टेट बार काउंसिल सदस्य राजकुमार चौहान, सतीश शर्मा, अतुल सिंघल, प्रदीप जगता, विपिन गोयल, राजेश राठौर, सुनील चौहान, नवीन चौहान, सचिन कुमार, उत्तम सिंह, राकेश कुमार सिंह, कुलवंत सिंह, राकेश कुमार, संजीव कुमार, प्रफुल्ल शर्मा, राकेश गुप्ता, राकेश राजपूत, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, मुहम्मद हनीफ, जगदीप शर्मा, तरसेम सिंह, लोकेश दक्ष, जिगर श्रीवास्तव, रमन सैनी, सतीश चौहान, प्रणव बंसल, अमरीश कुमार, अजय चौहान, प्रभाकर गुप्ता, राकेश कुमार व विनय गर्व मौजूद रहे।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India