Home उत्तराखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : निशंक

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : निशंक

हरिद्वार। गुरुवार को श्यामपुर में लालढांग भाजपा मंडल समिति की बैठक मे पहुंचे हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का कार्य करें। जन सामान्य की समस्याओं का समाधान तलाशने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव को लेकर आप सभी को कठिन परिश्रम करना है, ताकि मोदी के नेतृत्व में देश और समाज का विकास हो सके।
पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने कहा कि पार्टी की ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का सदा सम्मान करती रही है। नई मंडल और जिला इकाइयों का गठन हो चुका है। अब सभी को एकजुट होकर भाजपा के लिए कार्य करना है।
लालढांग मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान ने कहा कि लालढांग क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को गांव के हर व्यक्ति तक पहुचाने का कार्य करेंगे। बैठक में जिलापंचायत उपाध्यक्ष अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, आलोक द्विवेदी, ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी, पवन पंत, रतन भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India