Home उत्तराखंड उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के नए मरीज ?

उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के नए मरीज ?

Maharashtra, Apr 04 (ANI): BMC health worker collects a nasal sample from a passenger for Covid Antigen test at Dadar station, in Dadar on Sunday. (ANI Photo)

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 1 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटा है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 53 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.70% है.उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,280 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 88,736 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.16% है। वहीं, इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में सिर्फ देहरादून में 6 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि हरिद्वार में 4 और नैनीताल में 1 नया मरीज मिला है। बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, प्रदेश में 6 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं, जहां कोई भी एक्टिव केस नहीं है। कोरोना मुक्त जिलों में चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी शामिल हैं।
वैक्सीनेशन: प्रदेश में शुक्रवार को 12,945 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 80,95,304 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,32,603 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 4,87,532 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 1,77,224 बच्चों को पहली डोज लगी है।