12.02.2022
आम आदमी पार्टी के रुड़की सीट से प्रत्याशी नरेश प्रिंस ने डोर टू डोर जाकर वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान आप की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव में जो वादे किए हैं उनको पूरा होने के लिए गारंटी कार्ड भी दिया है। शुक्रवार को नरेश प्रिंस ने समर्थकों के साथ सिविल लाइंस, मेन बाजार आदि में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल के आधार पर वोट मांग रही है। प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया तो दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में सरकार चलाई जाएगी।

















