Home उत्तराखंड कालसी पुलिस और सीआरपीएफ ने फ्लैग मार्च किया

कालसी पुलिस और सीआरपीएफ ने फ्लैग मार्च किया

10.02.2022

कालसी पुलिस और सीआरपीएफ ने विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने लोगों को मतदान अधिक से अधिक करने के लिए जागरूक किया। बुधवार को कालसी पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से थाना कालसी क्षेत्र में हरिपुर बाजार, कोटी तिराहा, कालसी बाजार, पुरानी कालसी, तथा रोवाडा आदि स्थानों पर संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही जनता को अधिक से अधिक वोट करने, किसी लोभ लालच में ना आकर निष्पक्ष वोट करने, किसी व्यक्ति द्वारा निर्वाचन में प्रलोभित करने की सूचना थाने को देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की बात कही। साथ ही वर्तमान में कोविड-19 ओमिक्रोन के अधिक प्रभाव को देखते हुए उसकी गंभीरता को अवगत करा कर राज्य सरकार द्वारा निर्गत किए गए दिशा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।