09.02.2022
भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी जनता को जातिवाद और क्षेत्रवाद में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने मुखर्जी मार्ग, तिलक रोड, जाटव बस्ती, वैदिक नगर, चंद्रेश्वरनगर, मनसा देवी, नगर वीरभद्र आदि जगहों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। विगत 5 वर्षों में विद्युत व्यवस्था, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मोटर मार्गों का जाल, नमामि गंगे के माध्यम से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य, गंगा की स्वच्छता आदि कार्य कराए हैं। जनसंपर्क में प्रतीक कालिया, संजय व्यास, नवीन अग्रवाल, नवल कपूर, रमेश अरोरा, सत्यवीर तोमर, ललित मनचंदा, जितेंद्र आनंद, गगनदीप बेदी, राकेश वर्मा, संजय सकलनी, पार्षद बिजेंदर मोगा, सुजीत यादव, चंदू यादव आदि शामिल रहे।

















