Home उत्तराखंड संस्कृति कर्मियों और पत्रकारों ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

संस्कृति कर्मियों और पत्रकारों ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

08.02.2022

उत्तराखंड फिल्म टेलिविजन एंड रेडियो एसोशिएशन (उफतारा) और उत्तरांचल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्वर कोकिला एवं भारत रत्न लता मंगेशकर को शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा उफतारा और प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों सहित उत्तराखंड फिल्म से जुड़े तमाम लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे पूरे विश्व की मार्गदर्शक के रूप में सदैव हमारे बीच रहेगी। निर्देशक अनुज जोशी ने लता जी के द्वारा गाए गीत (मन भर मैं गे मेरो) का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी बोली भाषा भी लता जी की पवित्र आवाज से परिपूर्ण हो गयी। प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेन्द्र अंथवाल ने लता जी के दिये हुए योगदान की सराहना की साथ ही उनके द्वारा किये गये संगीत जगत के उत्थान पर पूरे भारत के लोगों के लिएप्रेरणा बताया। निर्देशक प्रदीप भंडारी ने कहा कि उनका निधन देश की अपूरणीय क्षति है, वे भले शारीरिक रूप से हमारे बीच न हो किंतु उनके गीत हमेशा हमारी यादों में रहेगें।