Home उत्तराखंड भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं: संतोष

भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं: संतोष

05.02.2022

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं और विधान सभा प्रभारियों को प्रचार अभियान के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की सलाह दी।
शुक्रवार को भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की हरबर्टपुर एक वेडिंग प्वाइंट में बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को चकराता, विकासनगर और सहसपुर विधान की भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं और विधान सभा प्रभारियों में जोश भरा। उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता अब सिर्फ भाजपा की सरकार ही केंद्र और सभी प्रदेशों में चाहती है। जनता समझ चुकी है कि भाजपा ही विकास के साथ देश की एकता और अखंडता को बनाए रख सकती है। भाजपा सरकारों ने जो विकास कार्य किए हैं। उन्हें जनता के बीच पहुंचाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाई जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनानी चाहिए। ऐसे में सभी लोगों को यह जानकारी होनी जरूरी है कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और विधान सभा प्रभारियों को बताया कि जनता को यह संदेश दिया जाना चाहिए भाजपा ही विकास का पर्याय है। इस दौरान प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, रचिता ठाकुर, संजय तोमर, सूरत सिंह, ओमवीर सिंह राघव, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।