Home उत्तराखंड ऋषिनगरी में 31 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

ऋषिनगरी में 31 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

29.01.2022

ऋषिनगरी में शुक्रवार को भी कोरोना के मामले सामने आए हैं। लक्ष्मणझूला में तीन, मुनिकीरेती में सात और ऋषिकेश में 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई। मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट किया है।
ऋषिकेश सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि 214 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई, जिनमें 21 लोग पॉजिटिव आए है। मुनिकीरेती में कोविड नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया शुक्रवार को सात स्थानीय लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जबकि यमकेश्वर नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया की तीन लोग एंटीजन रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें आइसोलेट किया गया है।