Home उत्तराखंड सीओ ने कराई हिस्ट्रीशीटरों की शिनाख्त परेड

सीओ ने कराई हिस्ट्रीशीटरों की शिनाख्त परेड

22.01.2022

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयार दिख रही है। मतदान प्रक्रिया और चुनाव के दौरान किसी प्रकार का खलल न पड़े, ऐसे लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने रायवाला, ऋषिकेश थाना क्षेत्र के 48 हिस्ट्रीशीटरों की सीओ आफिस में शिनाख्त परेड कराई। इस दौरान उन्होंने सभी के बारे में जानकारी जुटाई। उनके साथियों के बारे में पूछताछ की। सीओ ढौंडियाल ने कहा कि विस चुनाव के दौरान किसी प्रकार शांति व्यवस्था में खलल पड़े, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी। हिस्ट्रीशीटरों को उन्होंने आचरण सुधारने को कहा। इस अवसर पर कोतवाल रवि सैनी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला समेत अन्य मौजूद थे।