Home उत्तराखंड 1 किलो चरस संग एक गिरफ्तार

1 किलो चरस संग एक गिरफ्तार

18.01.2022

झिरौली थाना पुलिस ने एक किलो 24 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी काफलीगैर थाने से पहले जीप से उतर गया था, लेकिन पीछे आ रही पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, इसी उहापोह में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष कैलाश नेगी ने बताया कि रविवार की शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच थाने से पहले एक व्यक्ति जीप से उतरा और बगैर किराया दिए आगे बढ़ने लगा। पुलिस को देखकर उसने अपनी गति और तेज कर दी। पुलिस ने जब उसे मास्क आदि के बारे में पूछा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास चरस बरादम हुई। इसके बाद उसे थाने में ले गए। यहां चरस को तोला गया तो उसका वजन एक किलो, 24 ग्राम निकला। आरोपी ने अपना नाम प्रताप सिंह पुत्र स्व. कुंदन सिंह निवासी बाछम कपकोट बताया। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। नेगी ने बताया कि इस चरस को लेकर वह हल्द्वानी जा रहा था। गश्त कर रही पुलिस को देखकर जीप से उतर गया। आगे मोड़ से दोबारा उसी जीप में बैठने का उसकी योजना थी। जो धरी रह गई।