Home उत्तराखंड सहसपुर में फ्लैग मार्च कर पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग

सहसपुर में फ्लैग मार्च कर पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग

13.01.2022

आगामी विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराये जाने को लेकर सहसपुर थाना पुलिस व बीएसएफ ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न नगरों व ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस व बीएसएफ अधिकारियों व जवानों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देने की अपेक्षा की। सीओ विकासनगर वीडी उनियाल के दिशा निर्देशन व थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों व बीएसएफ की कंपनी ने सहसपुर थाने से फ्लैग मार्च शुरू किया।