Home उत्तराखंड पटेलनगर में गैस सिलेंडर फटने से 5 झुलसे, तीन बच्चे भी शामिल

पटेलनगर में गैस सिलेंडर फटने से 5 झुलसे, तीन बच्चे भी शामिल

5 injured in gas cylinder explosion in Patel Nagar, including three children
5 injured in gas cylinder explosion in Patel Nagar, including three children

देहरादून। राजधानी देहरादून में रविवार सुबह-सुबह हादसा हो गया। पटेलनगर क्षेत्र के महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी में आज सुबह एक घर में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण हुए धमाके में पांच लोग झुलस गए। इस हादसे में दंपति और तीन बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटेल नगर कोतवाली निरीक्षक सीबीएस अधिकारी ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि विजय साहू अपने परिवार के साथ एक छोटे से कमरे में रहते हैं। जहां रात भर खिड़की-दरवाजे बंद थे। कमरे में रखे गैस सिलेंडर से रात भर धीरे-धीरे गैस रिसाव हो रहा था। सुबह करीब 6:45 बजे बिजली के स्विच में नंगी तार से हुई स्पार्किंग के कारण घर में फैली गैस में आग लग गई। जिससे तेज धमाका हुआ। इस हादसे में परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। कमरे की एक दीवार का हिस्सा व दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों का इलाज दून अस्पताल में चल रहा है।

ये आए आग की चपेट में
1. विजय साहू (38 वर्ष), मूल निवासी असहीपुर थाना व जिला बलरामपुर, यूपी।
2. सुनीता (35 वर्ष), पत्नी विजय साहू
3. अमर (11 वर्ष) पुत्र विजय साहू।
4. सनी (8 वर्ष) पुत्र विजय साहू।
5. अनामिका (8 वर्ष) पुत्री विजय साहू।